Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल के चिकित्सा समुदाय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, सुरक्षा की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन

संगठन ने एक बयान में कहा, "हम माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई विस्तृत सुनवाई का स्वागत करते हैं और विश्वास जताते हैं कि यह दखल मेडिकल समुदाय के व्यापक हित में होगी। हम कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने सभी हितधारकों से सलाह-मशविरा करेंगे।"

20 Aug 2024

बंगाल के चिकित्सा समुदाय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, सुरक्षा की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया। संगठन का कहना है कि यह कदम मेडिकल समुदाय के हित में है। मंगलवार को संगठन के एक सदस्य ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल हड़ताल जारी रहेगा क्योंकि सुरक्षा जरूरी है लेकिन इस बारे में जल्द फैसला होगा कि सुप्रीम कोर्ट ने हड़ताल खत्म करने की जो अपील की है उसे पर क्या कदम उठाया जाए।

संगठन ने एक बयान में कहा, "हम माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई विस्तृत सुनवाई का स्वागत करते हैं और विश्वास जताते हैं कि यह दखल मेडिकल समुदाय के व्यापक हित में होगी। हम कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने सभी हितधारकों से सलाह-मशविरा करेंगे।"

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए एक 10-सदस्यीय कार्यबल का गठन किया है। यह कार्यबल तीन हफ्तों में अपनी अंतरिम रिपोर्ट और दो महीने में अंतिम रिपोर्ट सौंपेगा।

वहीं, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) ने भी जल्द ही एक बैठक करने की बात कही है। फाइमा ने कहा, "हम जल्द ही अपडेट देंगे। निर्णय सभी राज्यों की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के इनपुट पर आधारित होगा और बहुमत के फैसले के अनुसार लिया जाएगा।"

मंगलवार को डॉक्टरों की हड़ताल का 10 वां दिन था। आंदोलनकारी चिकित्सक कोलकाता में हुई हत्या के बाद से अस्पतालों में काम कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून की मांग कर रहे हैं। हड़ताली डॉक्टर सीबीआई द्वारा तेज़ और पारदर्शी जांच और एक केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम की मांग कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल के चिकित्सा समुदाय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
संगठन ने एक बयान में कहा, "हम माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई विस्तृत सुनवाई का स्वागत करते हैं और विश्वास जताते हैं कि यह दखल मेडिकल समुदाय के व्यापक हित में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News